सादगी से मना शांतिकुंज अधिष्ठात्री का जन्मदिन

हरिद्वार

गायत्री परिवार प्रमुख शैलदीदी का 71वां जन्मदिन सादगी से मनाया गया। इस दौरान वैदिक पद्धति से दीपमहायज्ञ के साथ जन्मदिवस मनाया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने मंगल तिलक कर पुष्पाहार भेंट किया। पश्चात शांतिकुंज, देसंविवि परिवार ने पुष्पगुच्छ भेंटकर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। तो वहीं शांतिकुंज के नौनिहालों ने भी अपनी शुभेच्छा प्रकट की। इस दौरान देश विदेश के गायत्री परिजनों ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इससे पूर्व शैलदीदी के जन्मदिन के प्रातः 27 कुण्डीय यज्ञ में उनकी उत्तम स्वास्थ्य हेतु यज्ञाहुतियां डाली गई। सैकड़ों पीतवस्त्रधारी नर-नारियों ने मंगल प्रभात फेरी निकाली और उनके उत्तम एवं दीर्घ जीवन की मंगल कामना के साथ सामूहिक प्रार्थना की गयी। सायंकाल गीता जयंती के अवसर पर उत्साहपूर्वक दीपमहायज्ञ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *