कंबल वितरण कार्यक्रम 25 दिसंबर को

हरिद्वार

पथरी क्षेत्र के फेरुपुर डिग्री कालेज फेरुपुर में 22 वां कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम में 22 गांव के 700 मजदूर और बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किया जाएगा। कंबल वितरण कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को आयोजित होगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी ग्रामीण कल्याणकारी समिति अपना 22 वां कंबल वितरण कार्यक्रम फेरुपुर डिग्री कॉलेज प्रागंण में करेगी। इस अवसर पर पूर्व सीएम और स्थानीय सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, बालेश भार्गव आदि शामिल रहेंगे। समिति के जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह सैनी ने बताया कि लगभग 22 ग्रामों के 700 व्यक्तियों को कंबल वितरण किया जाएंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *