प्लॉट का सौदा कर छह लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

काशीपुर

दूसरे के प्लॉट का सौदा कर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की रकम हड़प ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
ग्राम पटान बंस पिथौरागढ़ निवासी प्रमोद कुमार रावत पुत्र राजन सिंह रावत ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसने यूके कंस्ट्रक्शन कंपनी, जसपुरखुर्द के डायरेक्टर अहसान अली पुत्र मोहम्मद अली से 18 लाख रुपये में एक प्लाट खरीदा था। एहसान ने प्लाट में तीन कमरे, दो शौचालय, बाथरूम और एक लॉन का निर्माण कराने का भरोसा दिलाकर उसे 6.04 लाख रुपये ले लिए। उसने अपने खर्च पर प्लाट की बाउंड्री भी कराई। बाद में पता चला कि खरीदा गया प्लाट एहसान का नहीं है। एहसान ने धोखाधड़ी कर उससे 6 लाख रुपये हड़पे हैं। आईटीआई पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *