रेड रिबन क्लब का गठन किया
पिथौरागढ़
एलएसएम कैंपस में रेड रिबन क्लब का गठन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में भावना जोशी को पहला, नीलम को दूसरा, स्लोगन प्रतियोगिता में अभिषेक पोखरिया को पहला, नीलम को दूसरा स्थान मिला। जबकि भाषण प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम, उदयराज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अभिषेक, उदय, निधि,मनीषा, ज्योति, राहुल ने एचआईवी एड्स को लेकर जागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटक पेश किए। इस दौरान एनएसएस प्रकोष्ठ की डॉ. सरोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
