डीडीहाट में स्वास्थ सेवाओं को लेकर आंदोलन 111वें दिन भी जारी

पिथौरागढ़

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनकारियों का धरना 110 वें दिन भी जारी रहा। डीडीहाट में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाए जाने, चिकित्सकों के सभी पद भरने व पुराने अस्पताल परिसर में नए भवन का निर्माण कर अस्पताल को शिफ्ट करने की मांग आंदोलनकारियों ने जोर-शोर से उठाई। मांगों को लेकर नारेबाजी भी की गई। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान राजू बोरा, राजेंद्र बोरा, हिमांशु चुफाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *