मीट मार्केट के बाहर खुली दुकानें बंद करने के नोटिस

बागेश्वर

नगर पालिका का पांच साल का कार्यकाल पूर्ण होते ही नगर पालिका एक्टिव मोड में आ गई है। पालिका ने मीट मार्केट से बाहर खुली दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे। दुकानदारों को नोटिस थमाए। जल्द दुकानें बंद करने के निर्देश दिए हैं। पालिका की इस कार्रवाई से मीट कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मालूम हो कि एक दिसंबर को नगर पालिका की इस बोर्ड का कार्यकाल समाप्त हो गया। दो दिसंबर को जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। उसके बाद उन्होंने पालिका कर्मियों के साथ बैठक की। मीट मार्केट के अलावा अन्यत्र दुकान नहीं खोलने तथा नगर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए थे। दो दिन बाद डीएम का आदेश का पालन करने के लिए पालिका एक्टिव हो गई। सोमवार को ईओ हयात सिंह परिहार पालिका कर्मियों के साथ छापेमारी के लिए निकले। मीट मार्केट से बाहर दुकानें खुली मिलने पर दुकानदरों को नोटिस भी थमाए गए। इन दुकानों को तत्काल बंद कराने के आदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *