जलभराव और गंदगी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

रुड़की। जलभराव, गंदगी और बीमारी फैलने के डर से परेशान नंद विहार कॉलोनी के लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में लंबे समय से जलभराव है। इसके चलते इस क्षेत्र में बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से तत्काल व्यवस्थाएं ठीक करने की मांग की। नंद विहार कॉलोनी समिति के अध्यख अरविंद त्यागी ने कहा कि कॉलोनी समेत आसपास की सड़कें टूटी हुई है। क्षेत्र में जलभराव है। ऐसे में, डेंगू और मलेरिया के मरीज भी इस क्षेत्र से मिल रहे हैं। बीमारी फैली तो कई लोग इसके शिकार हो जाएंगे। कॉलोनीवासी चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *