स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का किया निरीक्षण
पौड़ी
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने हंस अस्पताल चमोलीसैंण का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, जरेटिक वार्ड, फ्रंट आफिस, ब्लड बैंक, सहित अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक कर जानकारी ली। इस मौके पर यूनिट हेड पंकज शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक आरएस रावत, शालिनी चौहान आदि मौजूद रहे।
