अश्विन का साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

पौड़ी

शहर निवासी अश्विन रौथाण का अंडर 14 आयु वर्ग में 27 वीं नेशनल रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। अश्विन 9 जनवरी से कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। हल्द्वानी में चयन प्रक्रिया में अश्विन रौथाण ने पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पहले भी वे नेशनल माउंटेन साइकिल में उत्तराखंड से प्रतिभाग कर चुके हैं जिसमें उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर सातवीं रैंक प्राप्त की। इसके अलावा उन्होंने देहरादून में होने वाली माउंटेन ट्रेल बाइकिंग मालदेवता में भी प्रतिभाग किया है, जिसमें वह अंडर 14 में प्रथम स्थान पर रहे। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के केलांग में होने वाली हाई एल्टीट्यूड माउंटेनिंग साइकलिंग में में भी वह दूसरे स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *