काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर हो हॉटमिक्स की जांच
पौड़ी। बुधवार को दूरस्थ तहसील धुमाकोट में आयोजित बहुद्देशीय शिविर में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं डीएम और विधायक के समाने रखी और उनके समाधान की भी मांग की। शिविर में किसाना निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महीपाल पटवाल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर काशीपुर बुआखाल हाईवे पर धुमाकोट से थलीसैंण के बीच हो रहे हॉटमिक्स् और पैराफिट निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाएं और इसे मानकों के तहत नहीं किए जाने को लेकर जांच की मांग रखी। सड़क के डामरीकरण को लेकर इससे पूर्व लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने भी एनएच अफसरों को इसे ठीक करने के निर्देश दिए थे।
