बॉटलिंग प्लांट के लिए एनओसी देने के निर्देश

रुद्रपुर

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने जिलाधिकारी के नाम एक पत्र जारी किया है। इसमें सितारगंज सिडकुल में स्थापित आईओसीएल के बॉटलिंग प्लांट को स्थापित करने के लिए एनओसी निर्गत करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने एनओसी के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में कागज भेजे हैं, मगर अब तक एनओसी नहीं मिल पाई है। बॉटलिंग प्लांट का निर्माण कार्य पांच वर्षों से जारी है। करीब एक माह में यह उत्पादन के लिए तैयार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *