स्कूटी भिंडत में दो घायल

रुद्रप्रयाग

बदरीनाथ हाईवे पर दो अलग-अलग दिशाओं से आ रहे स्कूटी चालकों की आपसी भिंड़त हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस के हाईवे पेट्रोल वाहन ने सूचना मिलते ही दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को जवाड़ी बाईपास पुलिस चौकी के निकट हाईवे पर दो स्कूटी चालकों के वाहन आपस में टकरा गए, जिससे सते सिंह पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम बछणस्यूं, जिला रुद्रप्रयाग एवं रघुवीर सिंह पुत्र लुंगी सिंह निवासी ग्राम उस्तोली, जिला चमोली घायल हो गए। पुलिस का हाईवे पेट्रोल वाहन (डायल 112) पर जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया। जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने आम जनता से मुश्किल स्थिति में किसी भी तरह की मदद के लिए पुलिस के 112 नम्बर पर कॉल करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *