विधायक रवि बहादुर ने किया शुभारंभ
हरिद्वार
हरिद्वार, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने ग्रामवासियों के साथ रोहालकी गांव में राज्य योजना के तहत आंतरिक गलियों में सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक रवि बहादुर का स्वागत किया। इस अवसर पर तनुज चौहान, राजकुमार चौहान, नरेश चौहान, विकास चौहान, भोला ठेकेदार, ऋषिपाल चौहान, आकाश लाला, कनु चौहान, सुजात अली, राजा बाल्मीकि, दीपक कुमार, संजीव चौहान, सतीश चौहान आदि स्थानीय लोग मौजूद रहे।
