दिव्यांगों को कान की मशीनें उपलब्ध कराईं

नई टिहरी

विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर जिला अस्पताल बौराड़ी में स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से दिव्यांग जनों को अधिकार व योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर दिव्यांग जनों को कान की मशीनें भी उपलब्ध कराई गई। दिव्यांग दिवस पर राड्स संस्थान के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने वर्चुअल माध्यम से दिव्यांग जनों को संबोधित कर कहा कि उनका संस्थान लगातार दिव्यांगों के लिए प्रतिबद्ध है हमारी संस्थान वर्ष 2002से कार्य कर रही है और अब तक टिहरी जिले मे हमारे माध्यम से नौ हजार दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के साथ ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर दिव्यांग जनों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के प्रभात उनियाल के द्वारा समाज कल्याण विभाग के द्वारा चलाई गई योजनाओं का विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम मे डीडीआरसी के जगदीश बडोनी ने कहा कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र दिव्यांग जनों को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। दिव्यांग मकानी देवी ने कहा कि सरकार दिव्यांग जनों के लिए कार्य कर रही है। जिसमें पेंशन पन्द्रह सौ रूपये हो गई है, साथ ही निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर मोहसिन शाकिया, प्रभा देवी, दीपक सिंह, मुकेश, सुरेन्द्र अब्बल सिंह, कुम्भीबाला भट्ट, बाल कृष्ण भट्ट, रविश चमोली, दयाल सिंह चौहान, जय सिंह नेगी, अशरूफी रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *