इंटरनेट पर साइबर क्राइम से सर्तक रहने की जरूरत

रुद्रप्रयाग

राजकीय महाविद्यालय गुप्तकाशी (विद्यापीठ) में विधिक सेवा समिति ऊखीमठ द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से साइबर क्राइम इंटरनेट पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रोहित कुमार पाण्डेय, अध्यक्ष सिविल जज (जू.डि.) तहसील विधिक सेवा समिति ऊखीमठ द्वारा साइबर क्राइम से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने विधि के शासन में संविधान की सर्वोच्चता, संवैधानिक अधिकारों और ऑनलाइन क्राइम के बदलते स्वरूप तथा उससे होने वाले अपराधों की गंभीरता पर विचार रखे। कहा कि आज के युवा वर्ग को अत्यंत सचेत रहने की जरूरत है। कार्यक्रम के दूसरे मुख्य वक्ता अजय कुमार थानाध्यक्ष गुप्तकाशी ने बताया कि युवा वर्ग तथा अन्य सभी नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड से सचेत एवं जागरूक रहने की आवश्यकता बताई। प्राध्यापक डॉ. अनुराग भंडारी ने बताया कि फेसबुक, व्वाट्सऐप, इंस्ट्राग्राम और अन्य मॉर्डन ऐप को सीमा में ही प्रयोग करना चाहिए। डॉ. योगिशा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा पर विचार व्यक्त किए गए। प्राध्यापक डॉ. आजाद सिंह द्वारा ऑनलाइन गेम के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार गैड़ी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक डॉ गणेश भागवत, डॉ. अंजना, डॉ. चिंतामणि, डॉ. मोनिका , फार्मेसी महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. बी. एस रावत, पुलिसकर्मी, विधिक सेवा कर्मचारी एवं महाविद्यालय कर्मचारी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *