एडीएम श्याम सिंह राणा ने संभाला कार्यभार
रुद्रप्रयाग
जनपद में नव नियुक्त अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने कार्यभार संभाल लिया है। हाल में शासन द्वारा हुए स्थानांतरण के चलते उनकी जनपद में तैनाती हुई है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार से शिष्टाचार भेंट के बाद उन्होंने विधिवत कार्यभार संभाल लिया है। श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का जनता को भरपूर लाभ मिले इसके लिए जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
