रक्षा मंत्री से की एनसीसी और सीएसडी कैंटीन की मांग

नई टिहरी

घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात कर विधानसभा के राजकीय इंटर कालेजों में एनसीसी शुरू करवाने और घनसाली क्षेत्र में सैनिकों की बाहुल्यता को देखते हुए यूआरसी एक्सटेंशन काउंटर व मोबाईल सीएसडी कैंटीन खुलवाने की मांग की है। विधायक शक्ति लाल दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुए उन्हें बताया कि बताया कि घनसाली व भिलंगना क्षेत्र सैनिक बाहुल्य क्षेत्र हैं। सैनिकों के पुत्र-पुत्रियों सेना की सेवा में जाने में अच्छी रूचि रखते हैं। लेकिन विद्यालयों में एनसीसी न होने से अवसर मिलने में दिक्कतें होती हैं। इसलिए विधानसभा घनसाली के विद्यालयों में एनसीसी शुरू करवाई जाये। सैनिकों के लिए विधायक शाह ने घनसाली विधानसभा में यूआरसी एक्सटेंशन काउंटर व मोबाईल सीएसडी कैंटीन खुलवाने की मांग करते हुए मांग पत्र भी सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *