जरूरतमंद महिला को दी सिलाई मशीन

रुद्रपुर। भाईचारा एकता मंच द्वारा महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पंचायत निर्माण विभाग के सहयोग से एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन दी गई। भाईचारा एकता मंच के कार्यालय में जिला पंचायत ऊधमसिंह नगर निर्माण विभाग के सहयोग से ट्रांजिट कैंप निवासी डॉली श्रीवास्तव को सिलाई मशीन देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया गया। केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि मंच की पहल निरंतर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके तहत संगठन लंबे समय से कार्यरत है। इस दौरान डोली श्रीवास्तव को सिलाई मशीन उपलब्ध कराते समय संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार के साथ प्रदेश अध्यक्ष अवतार सिंह बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष नन्हू सिंह पाल, जिला महामंत्री ममता श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष रीता श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अनीता गोस्वामी और पूनम पाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *