थत्यूड़ में ओबीसी मोर्चा ने शिव मंदिर में हवन किया
नई टिहरी
ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ बाजार स्थित शिव मंदिर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से उतरकाशी के सिलक्यारा सुंरग में फंसे 41 श्रमिकों के सकुशल बाहर निकालने के लिए हवन किया गया। उन्होंने भगवान से सभी श्रमिकों की कुशलता की कामना की। मंगलवार को थत्यूड़ बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूजा अर्चना और हवन कर बीते 17 दिनों से सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी श्रमिकों की कुशलता के साथ जल्द बाहर आने की भगवान शिव से प्रार्थना की। इसके बाद शांति पाठ के साथ हवन कर सभी श्रमिकों के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है, कि जल्द सभी श्रमिक सुंरग से सकुशल बाहर निकल आऐंगे। कहा केंद्र और प्रदेश सरकार सुंरग के अंदर फंसे मजदूरों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। मौके पर ओबीसी मोर्चा के मंडलध्यक्ष ओम प्रकाश गौड, भाजपा मंडलध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत, बच्चन सिंह रावत, जय प्रकाश नौटियाल, खेमराज भट्ट, हीरामणि गौड़, रमेश लेखवार, सुनील थपलियाल, रामप्रकाश भट्ट, व्यापार मंडलध्यक्ष अकबीर पंवार, सुनील रावत आदि मौजूद थे।
