रक्तदान शिविर का आयोजन किया
पिथौरागढ़। यूकेपी देवभूमि निधि लिमिटेड संस्था की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.नरेंद्र शर्मा ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की। संस्था के प्रबंधक हरीश पाण्डेय,कैलाश सिंह ने बताया कि तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर यह आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलविंदर सिंह,रेखा चंद,दीप चंद पुनेड़ा,ज्योति भट्ट,इंदु चुफाल,निकिता रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
