गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग

पिथौरागढ़

छाता तोक में ग्रामीणों ने मां के हाथ से झपट्टा मारकर ढाई वर्षीय मासूम रिया को अपना निवाला बनाने वाले गुलदार को आदमखोर घोषित करने की मांग की है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है। बेरीनाग में गुलदार की दशहत से लोग सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज ढलते ही सभी लोग अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं। गांव के मध्य से अन्य गांवों को भी पैदल रास्ता जाता है। जिससे समीप गांव के ग्रामीण भी गुलदार के भय से डरे हुए हैं। वन विभाग कर्मियों ने बताया कि घटनास्थल के समीप ही पिंजरा लगा दिया गया है। इस दौरान ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह,जरमाल सिंह,पूरन सिंह,नंदन सिंह,कुंदन सिंह,चंद्र सिंह,दिलीप सिंह,हयात सिंह,भूपेंद्र सिंह,दीवान सिंह मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *