सोशल मीडिया में सकारात्मक प्रचार करें कार्यकर्ता : कपूर

देहरादून

कैंट विधानसभा के सोशल मीडिया और आईटी सेल प्रभारी एवं सह प्रभारियों की बैठक में आगामी चुनाव चर्चा हुई। इस मौके पर विधायक हरबंस कपूर ने कहा की सभी को पार्टी की रीति-नीति के अनुसार पार्टी के कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मक तरीके से प्रचार प्रसार करना है, साथ ही उन्होंने कहा 2022 के चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका बहुत अहम होने वाली है। विरोधियों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत प्रचार का जवाब हमें अपने विकास कार्यों से देना है। महानगर सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिय ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉम की जानकारी साझा की। इस मौके पर महानगर सह प्रभारी वत्सल कुमार, नीलू सहनी, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, महामंत्री सुमित पांडे, महामंत्री शेखर नौटियाल, रंजीत सेमवाल, शिशिरकांत त्यागी, सूरज बिष्ट, भगत भंडारी, केराम बाबू, मनोज शर्मा, सुनील घिल्डियाल, ओजस्वी वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *