वनों की आग बचाने के लिए किया जागरूक
बागेश्वर
उत्तराखंड के वनों को आग से बचाने के लिए द हंस फाउंडेशन जन जागरूकता अभियान पर है। राजकीय इंटर कालेज कौलाग में परियोजना के अंतर्गत वनाग्नि, पर्यावरण संरक्षण, जन सहभागिता विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें अमृता, नेहा और वर्षा अव्वल रहे। उन्हें पुरस्कृत किया गया। आयोजित प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। संदेश दिया कि वन हमारी बहुमूल्य संपदा है। इनका संरक्षण हमें करना चाहिए। वनाग्नि से होने वाले दुष्प्रभावों को भी बच्चों ने अपने लेख के माध्यम से प्रदर्शित किया। द हंस फाउंडेशन ने सभी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में अमृता आर्या, नेहा जोशी और वर्षा चिलवाल अव्वल रहे। परियोजना समन्वयक रजनीश रावत ने कहा की फाउंडेशन वन संरक्षण के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जन समुदाय को जागरूक कर रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य गणेश कुवार्बी, वन बीट अधिकारी चंदन कुमार ब्लाक समन्वयक गंगा आर्या, प्रेरक मनीषा जोशी आदि उपस्थित थे।
