चम्पावत में मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने प्रदर्शन किया
चम्पावत
चम्पावत में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मियों ने बांह में काला फीता बांध कर विरोध जताया। 21 सूत्रीय मांग पूरी नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चम्पावत शिक्षा भवन सभागार में गुरुवार को फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। फेडरेशन महामंत्री जीवन चंद्र ओली के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष नगेंद्र जोशी, मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष मिंटू सिंह राणा, मनोहर लाल, मालविका पंत, कैलाश नाथ महंत, रीता देउपा, विमला जोशी, राजीव जोशी, सचिन कोहली, विनोद कुमार, महेश सिंह, पंचम कुमार, रमेश सिंह बोहरा, त्रिभुवन सिंह अधिकारी, दिनेश सिंह पांगती आदि मौजूद रहे।
