18 से होगा प्राकृतिक चिकित्सा महाकुंभ का शुभारंभ

चम्पावत

टनकपुर में नवयोग सूर्योदय सेवा समिति एवं उत्तराखंड सरकार के सहयोग से 18 नवंबर से तीन दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा महाकुंभ का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के संयोजक योग गुरु नवदीप जोशी ने बताया कि 18 नवंबर को सैकड़ो प्राकृतिक प्रेमी मिट्टी, पानी, धूप, हवा एवं आकाश से प्राकृतिक स्नान करके चिकित्सा महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे। जिसमें देश-विदेश से जाने-माने प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विशेषज्ञ व्याख्यान करेंगे। बताया कि उद्घाटन समारोह में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुकरण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश भट्ट, प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी, पालिकाध्यक्ष सहित तमाम हस्तियों की उपस्थिति होगी। सूर्योदय सेवा समिति के संरक्षक डॉ. देवी दत्त जोशी ने सभी आम जनों से प्राकृतिक चिकित्सा महाकुंभ में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *