कामाजूला ने जीता उद्घाटन मुकाबला

चम्पावत

सिमलखेत में नंदन सिंह अधिकारी मैमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में कामाजूला ने डूंगरा को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। गुरुवार को मुख्य अतिथि भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद सिंह अधिकारी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच कामाजूला और डूंगरा टीम के बीच खेला गया। कामाजूला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डूंगरा की टीम 86 रनों में ढेर हो गई। शानदार प्रदर्शन करने वाले महेंद्र राम को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया। विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान राजेंद्र अधिकारी रहे। आयोजक सोनू बिष्ट, अमित बिष्ट, महेंद्र सिंह, नवीन अधिकारी रहे। टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *