आईडीपीएल कोविड सेंटर में ब्लैक फंगस का भी होगा इलाज

ऋषिकेश।

आईडीपीएल स्थित राइफलमैन जसवंत सिंह कोविड केयर सेन्टर में अब म्यूकर माइकोसिस के मरीजों का भी इलाज होगा। सेन्टर में पहुंचने वाले म्यूकर रोगियों की भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत कर दी गयी है।पहले दिन एम्स से दो मरीजों को कोविडसेंटर भेजा गया है। एम्स ऋषिकेश द्वारा संचालित राइफलमैन जसवंत सिंह एमवीसी कोविड केयर सेन्टर आईडीपीएल में म्यूकर माइकोसिस के मरीजों का इलाज भी शुरू कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक यहां केवल कोरोना संक्रमित मरीजों को ही भर्ती किए जाने की सुविधा थी। विशेष तौर से कोविड मरीजों के इलाज के लिए तैयार किए गए 500 बेड की सुविधा वाले इस कोविड केयर सेन्टर का उद्घाटन 26 मई को राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा किया गया था। एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रविकान्त ने इस बारे में कहा कि म्यूकर माइकोसिस के मरीजों का इलाज करने के लिए एम्स में उच्च अनुभवी डॉक्टरों की टीम और पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं। महामारी को देखते हुए एम्स तथा आईडीपीएल स्थित कोविड केयर सेन्टर में कोविड और म्यूकर माइकोसिस के मरीजों का इलाज करना एम्स की पहली प्राथमिकता है। एम्स के कुशल डाक्टरों की टीम चैबीसों घन्टे मरीजों की सेवा में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *