माजरीग्रांट में अभाकिस की 13सदस्यीय ग्राम कमेटी का गठन
ऋषिकेश। अखिल भारतीय किसान सभा ने माजरीग्रांट में 13 सदस्यीय ग्राम कमेटी का गठन किया। इसमें सत्यपाल को अध्यक्ष और अनूप कुमार पाल को सचिव बनाया गया। रविवार को माजरीग्रांट में अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक हुई। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि किसान सभा किसानों का एक मजबूत और भारत का सबसे बड़ा संगठन है। यह लोकतांत्रिक तरीके से किसानों के लिए लड़ता है और किसानों और मजदूरों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहता है। ऐसे किसान संगठन का आधार सभी ग्रामों में होना चाहिए, ताकि एक मजबूत संगठन का निर्माण किया जा सके। कहा कि किसान सभा 15 सितंबर तक डोईवाला क्षेत्र के अधिकांश ग्रामों में ग्राम कमेटियों का गठन करते हुए 18 सितंबर को डोईवाला मंडल का सम्मेलन करेगी।
इस दौरान माजरी ग्रांट की 13 सदस्यीय कमेटी का गठन करते सत्यपाल को अध्यक्ष, अनूप कुमार पाल को सचिव, सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष, दयाराम को संयुक्त सचिव एवं कर्मजीत सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा शमशेर सिंह, मुन्ना लाल चौधरी, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, शमशेर, दुलीचन्द, वीरेंद्र पाल और मेघवाल को कार्यकारिणी सदस्य में रखा गया। मौके पर किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव याकूब अली, ज़ाहिद अंजुम, तरणजीत सिंह, राजेश कुमार, वेद प्रकाश, सरजीत पाल, नाथी राम आदि उपस्थित रहे।
