पहाड़ी से पत्थर गिरने से व्यक्ति की मौत

ऋषिकेश

शिवपुरी चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्स में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत के मुताबिक शुक्रवार तडक़े डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली दोगी पट्टी के ग्राम कखूरी के पास एक व्यक्ति सडक़ पर मृत अवस्था में पड़ा मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे मे लिया। ग्रामीणों से जानकारी मिली की उक्त मृतक प्रेमप्रकाश पुत्र कुमलानंद निवासी ग्राम टिपरी, कखूर पट्टी दोगी का रहने वाला है। बताया की गुरुवार रात पड़ोसी गांव से वापस घर लौट रहा था। इसबीच संकरे रास्ते पर उसके ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। पत्थर से दबकर वह 100 मीटर नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान भी मिले है। चौकी प्रभारी ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *