धूम धाम से मनाई जा रही दीपावली
रुद्रप्रयाग(
)। जनपद में दीपावली का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लम्क्षी पूजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जबकि छोटी दीवाली पर लोगों ने खूब खरीददारी की। मुख्यालय सहित जिले के सभी कस्बों में व्यापारियों द्वारा बाजार सजाए गए। शनिवार को प्रमुख बाजारों में दीवाली का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग मिठाई, बतासे और पटाखों की खरीददारी कर रहे हैं। घर और दुकान को सजाया गया है। दीपोत्सव की तैयारियां कर ली गई है। चारों ओर घर और दुकानों में चमचमाती लाइटें लगाई गई है। रविवार को लक्ष्मी पूजन की तैयारियां भी की गई है। लोगों में दीवाली को लेकर खासा उत्साह है।
