पिथौरागढ़
बलुवाकोट पुलिस ने अवैध शराब रोकथाम को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष अनिल आर्या के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने पुष्कर सिंह को ढाबे में शराब बेचते हुए पकड़ा। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।