कपकोट व भराड़ी में बीएसएनएल सेवा फिर ठप

बागेश्वर

कपकोट तथा भराड़ी में बीएसएनएल सेवा एक बार पटरी से उतर गई है। दो दिन से लोग सेवा से परेशान है। नेट नहीं चलने से जहां कारोबारी परेशान हैं वहीं लोग अपने लोगों को दीपावली व धनतेरस की बधाई तक नहीं दे पा रहे हैं। विभाग के खिलाफ लोगों में रोष पनप रहा है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। महीने में 15 दिन लोग सेवा से महरूम रहते हैं। उन्होंने विभाग से सुध लेने की अपील की है। इधर बीएसएनएल के जेटीओ गौरव ने बताया कि ओफसी लाइन कटी है उसे ठीक किया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *