टिहरी से पांच को प्रकोष्ठों में मिला स्थान

नई टिहरी

भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक व सह संयोजक घोषित किए हैं। जिनमें टिहरी के पांच लोगों को भी स्थान मिला है। जिसे लेकर टिहरी वासियों ने खुशी जाहिर की है। घोषित एनजीओ प्रकोष्ठ में टिहरी के समाज सेवी भाजपा नेता सुशील बहुगुणा और डा तेज राम सेमवाल को बतौर प्रदेश सह संयोजक स्थान मिला है। जबकि आर्थिक प्रकोष्ठ में प्रतापनगर निवासी सीए राजेश्वर पैन्यूली को प्रदेश सह संयोजक के रूप में शामिल किया गया है। धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ में सह संयोजक दिनेश कोठियाल व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में राजेंद्र रावत को भी सह संयोजक बनाये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *