नाबालिग का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार। नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाबालिग को परिजनों के हवाले किया गया। बीते 16 अगस्त को एक्कड़ कलां से 15 साल की नाबालिग लड़की लापता हुई थी। पिता की ओर से पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पिछले 29 दिनों से पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बादल पुत्र राजेश निवासी कपासा, नांगल सहारनपुर को भगवानपुर से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर रमेश तनवार ने बताया कि मेडिकल के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *