जनप्रतिनिधि पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

रुद्रपुर

उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने सीमा से लगे एक गांव के जनप्रतिनिधि पर 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। गुलड़िया भिंडरा मझोला न्यूरिया पीलीभीत यूपी निवासी नितिन गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उत्तराखंड में वह अपना कारखाना लगा रहा है। आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि उसकी जमीन तक आने-जाने वाले रास्ते में चार-पांच अन्य लोगों के साथ बैठकर आते-जाते समय उससे गाली-गलौज करता है। आरोप है कि उसने बीस लाख की डिमांड करते हुए जान से मारने और कारखाना नहीं लगने देने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *