गरुड़ में सब रजिस्टार कार्यालय का शुभारंभ , राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने
बागेश्वर
राज्य दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय खुलने से आम जनमानस को संबंधित विभागीय कार्यों में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर अनुसूचित मोर्चा के कुमाऊं प्रभारी एडवोकेट जेसी आर्य जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, जिला महामंत्री भाजपा घनश्याम जोशी, हरीश रावत आदि मौजूद रहे।
