सेवा भारती संस्कार केंद्र कालसी में दी जा रही अनुशासनात्मक शिक्षा

विकासनगर

सेवा भारती जिला विकासनगर की टोली के साथ कालसी खंड में चल रहे सेवा भारती के भगत सिंह बाल संस्कार केंद्र पर बच्चों को निशुल्क संस्कारवान शिक्षा सेवा भारती के पाठ्यक्रम के अनुसार दी जा रही है। सेवा भारती की टीम के प्रवास के दौरान संस्कार भारती बाल संस्कार केंद्र कालसी में बच्चों के द्वारा सेवा भारती का सेवा गीत सुनाया गया। आराधना सेवा व्रत से साधना का सुंदर संगठन का गीत सुनाया। बच्चों के द्वारा दिवाली के उपलक्ष में भी गीत सुनाया। सभी बच्चों में साथ अति उत्साह के साथ गीत सुनाया बच्चों को कपिल उनियाल जी द्वारा प्रोत्साहन के रूप में लेखन सामग्री में कॉपी पेंसिल सेट और जिला कोषाध्यक्ष अशोक महावर द्वारा एक-एक बिस्कुट का पैकेट बांटा गया। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह रमोला ने कहा कि शिक्षिका प्रियंका सेवा भारती के संस्कार केंद्र में सुंदर व्यवस्था के लिए व बच्चों के क्रियाकलाप स्वच्छता अनुशासन को देखते हुए प्रशंसा की। इस मौके पर प्रियंका की सेवा भाव को देखते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सेवा दिशा एप के जिला एडमिन अरुण विजय, नरेंद्र सुंदीरियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *