लूट के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विकासनगर बाजार में देर शाम को बाइक सवार बदमाश सरेआम एक युवक से मोबाइल लूटकर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने तत्काल लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का मोबाइल बरामद कर दिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने लूट का मुकदमा तरमीम कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। किशोर कुमार पुत्र जगत लाल निवासी ग्राम सौन्दाड़ी थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी ने कोतवाली विकासनगर को तहरीर देकर बताया कि उत्तरकाशी से किसी काम से विकासनगर आया था। शाम को विद्यापीठ मार्ग पर खड़ा था। जहां बाइक सवार बदमाश ने उसके मोबाइल पर झपटा मारा और फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसआई चंद्रशेखर नौटियाल के नेतृत्व में टीम गठित कर बदमाश की तलाश शुरू की। सीसीटीवी कैमरे खंगालने और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शोएब पुत्र अनवर निवासी डांडा जीवनगढ़ को पुल नंबर एक शक्ति नहर के पास से लूट के मोबाइल व लूट में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लूट का मुकदमा तरमीम कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
