लक्ष्मीपुर-टोगिया बस्ती का मार्ग सुधारने की मांग

विकासनगर

तहसील विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत जामखाता ग्राम पंचायत की लक्ष्मीपुर टोगियो बस्ती में बदहाल मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने मार्ग के सुधारीकरण की मांग की है। एडवोकेट व सामाजिक कार्यकर्ता गुरुमेल सिंह के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम लक्ष्मीपुर टोगिंया बस्ती में मुख्य मार्ग छरबा से साढ़े पांच सौ मीटर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे पिछले दस वर्षों से बने हुए है। जिसकी मरम्मत के लिए ग्राम प्रधान, क्षेत्र-पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख से लेकर विधायक तक गुहार लगायी गयी। लेकिन अब तक मार्ग के सुधारीकरण का काम नहीं हो पाया है। उक्त सड़क क्षतिग्रस्त होने तथा सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने तथा रात के अंधेरे में जनमानस को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडवोकेट गुरुमेल सिंह राठौड़ एवं ग्रामीणो मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि आप अपने स्तर से कार्यवाही कर मार्ग का सुधारीकरण करवाया जाय। ज्ञापन देने वालों में जोगिंदर सिंह राठौड़, विशाल सिंह, विक्की सिंह, सुमित सिंह, अमित सिंह, दिनेश जोशी, राकेश सिंह, ऋषिपाल, महिपाल सिंह, रिंकू, काका, मनजीत सिंह, जीवन सिंह, दुर्गानंद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *