डिजिटल सारथी के निशुल्क शिविर में बने 117 वोटर आईडी कैंप
विकासनगर। मतदान दिवस पर डिजिटल सारथी ने नि:शुल्क वोटर आईडी कैंप शिविर में 117 वोटरों के वोटर आईडी बनाये। डिजिटल सारथी जन सेवा केंद्र त्यूणी की ओर से मतदान दिवस के अवसर पर त्यूणी में युवा नेता आदित्य पंवार उर्फ मक्खू एवं काण्डा प्रधान तेजपाल राणा उर्फ निक्की के एवं डिजिटल सारथी की पूरी टीम के सहयोग से लगाये गये कैम्प में 28 लोगों के करेक्शन का कार्य किया गया। जबकि 89 लोगों के वोटर आईडी नए बनाए गए। जिसमें एनआईयूएस संगठन में भी अपना पूरा सहयोग किया। इस मौके पर, आदित्य पंवार, तेजपाल राणा, सुनील दत्त, मौना शैक्टा , करिना चौहान, आदित्य जोशी, सुमन चौहान, रितिका पंवार, रितु चौहान, परमेश रावत, भरत सिंह राणा, जसपाल पांडे, चमन, आदि लोगों ने अपना सहयोग दिया।
