राष्ट्रीय एकता के लिए रन-फॉर यूनिटी का आयोजन
हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी विवि के दयानंद स्टेडियम में लौह-पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148वीं जन्म जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए रन-फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्रगान तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। रन फॉर यूनिटी में शिक्षक, कर्मचारी और छात्रों ने दौड़ लगाई। जो दयानंद स्टेडियम से प्रारम्भ होकर अमन चौक, दयानंद द्वार होती हुई स्टेडियम में संपन्न हुई। इस अवसर पर विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. अम्बुज कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार, कार्यक्रम संयोजन डॉ. शिवकुमार चौहान, प्रो. ब्रहमदेव, प्रो. प्रभात कुमार, डॉ. अजेन्द्र कुमार, डॉ. बबलू वेदालंकार आदि मौजूद थे।
