कांग्रेसियों ने इंदिरा, पटेल को याद किया
हरिद्वार
कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और विधानमंडल सदन के उपनेता भुवन कापड़ी ने कहा कि अपने निर्णय पर अडिग रहने वाली महिला प्रधानमंत्री ने देश की एकता और अखंण्डता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा. संजय पालीवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बिमला पांडे, ईरशाद अली जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस, शुभम अग्रवाल, प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा, अशोक शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कैश खुराना,अंजु द्विवेदी,सतेंद्र वशिष्ठ,रकित वालिया,दिनेश पुंडीर,ललित वालिया आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
