दिनेशपुर में सैनिटरी की दुकान का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी

रुद्रपुर

चोर एक सैनिटरी की दुकान की छत का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की नगदी और दुकान से लगभग 60 हजार रुपये का सामान चुराकर ले गए। दुकान स्वामी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की है। पुलिस के अनुसार रुद्रपुर लोक बिहार कालोनी निवासी प्रभात सरकार की मटकोटा मार्ग पर नेताजीनगर में स्थित पेंट और सैनेटरी की दुकान में चोर छत पर चढ़कर दरवाजे का ताला तोड़कर दुकान में घुसे। चोरों ने दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी डेढ़ लाख रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान से लगभग साठ हजार रुपये का सामान भी चुरा लिया। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। उधर दुकान स्वामी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *