परिचित बन कॉल पर 75 हजार ठगे

रुद्रपुर

बेटी को उसके पिता का दोस्त बताकर उससे 75 हजार रुपये की ठगी हो गई। मामले में ने पंतनगर साइबर पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। साइबर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ट्रांजिट कैंप निवासी गिरीश कुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर को वह घर से बाहर थे। घर में उनका मोबाइल फोन रह गया था। इस बीच उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल उनकी पुत्री ने उठाई। इस दौरान कॉलर ने उनकी पुत्री को झांसे में लेते हुए कहा कि वह उसके पिता के दोस्त बोल रहे हैं। उसने 75 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। कॉलर की बात पर विश्वास कर उनकी पुत्री ने ऑनलाइन 75 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब वह घर आए तो उन्हें मामले का पता चला। इस पर उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया, लेकिन वह बंद मिला। उन्होंने साइबर पुलिस से मामले की जांच कर रुपये दिलाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *