नैनीताल लोकसभा सीट से यशपाल आर्य को कांग्रेस प्रत्याशी बनाने की मांग

काशीपुर

बाजपुर विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को नैनीताल-उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यशपाल अपनी छवि और संपर्कों के बूते इस सीट पर सर्वाधिक उपयुक्त प्रत्याशी होंगे। महुआखेड़ागंज के पूर्व चेयरमेन अब्दुल हसन और चेयरमेन नसीमा बेगम ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि नैनीताल लोकसभा सीट से इस बार नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जाना चाहिए। यशपाल ऊधमसिंहनगर की खटीमा और बाजपुर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह नैनीताल की मुक्तेश्वर सीट से भी विधायक रहे है। जबकि उनका पुत्र संजीव आर्य नैनीताल से विधायक रहा है। दोनों जिलों में यशपाल आर्य का मजबूत जनाधार है। यशपाल आर्य की छवि भी विकास पुरुष सरीखी हैं। ऐसे में यदि उन्हें प्रत्याशी बनाया जाता है तो नैनीताल सीट पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *