घनसाली में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का समापन
नई टिहरी
भिलंगना ब्लॉक सभागार में मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का समापन हो गया। ब्लॉक शहीद सैनिकों के गांवों से कलशों में भरकर लाई गई मिट्टी को एकत्रित को ब्लॉक से एक कलश में भरकर राज्य स्तर पर पहुंचाया जाएगा। सोमवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बसुमती घणाता ने कहा कि, सीमाओं पर खड़े वीर जवानों के कारण ही हम चैंन की नींद सोते हैं। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने कार्यक्रम का सही से प्रचार-प्रसार ना होने पर अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जताई। कनिष्ठ प्रमुख चंद्रमोहन नौटियाल व प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने कहा कि, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ साथ वीरों की भूमि भी कहा जाता है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कविता रानी तिवाड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु डंगवाल, महामंत्री प्रदीप जोशी, सुषमा रावत, सरोज कंसवाल, बुद्धि महरा, क्षेपंस जितेन्द्र कठैत, राजेन्द्र रावत, प्रीतम पंवार, मोहित शाह, एबीडीओ दलवीर सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।
