चट्टान से गिरने से बुजुर्ग की मौत

बागेश्वर

कपकोट पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत चट्टान से खाई में गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ली है। पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना की पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।कपकोट पुलिस के अनुसार भैसुड़ी-कुटीर गांव निवासी 75 वर्षीय दीवान सिंह पुत्र स्व. कुंजर सिंह खड़लेख, भनार की तरफ जा रहे थे। उनका पैर एकाएक फिसल गया। वह गहरी खाई में गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें खाई में गिरे देखा। जिसकी सूचना दी और पुलिस ने बुजुर्ग को खाई से बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान थे। इधर, थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पंचनामा किया गया है और उसे सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *