शिक्षक त्रिलोचन को साहित्य साधक सम्मान

चम्पावत

राउमावि छीनीगोठ के शिक्षक त्रिलोचन जोशी को साहित्य साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके साझा संकलन ‘शब्द चमन का विमोचन भी किया गया। भागीरथ सेवा संस्थान और यूएसएम पत्रिका ने गाजियाबाद के भागीरथ पब्लिक स्कूल में आयोजित 31वें अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन के दो दिवसीय कार्यक्रम में उत्तराखंड से नौ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें टनकपुर से शिक्षक त्रिलोचन जोशी को भारत सरकार के प्रकाशन विभाग के पूर्व महानिदेशक पद्मश्री डॉ़ श्याम सिंह शशि, केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा के प्रोफेसर बाबूराव कुलकर्णी, राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, नगरी लिपि परिषद नई दिल्ली के हरि सिंह पाल, संपादक उमाशंकर मिश्र ने संयुक्त रूप से शॉल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *