डेढ वर्ष बाद भी लीसा ठेकेदारों का भुगतान न होने से ठेकेदारों में आक्रोश

विकासनगर

चकराता वन प्रभाग अंतर्गत डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक लीसा फसल का भुगतान नही होने पर ठेकेदारों में विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। ठेकेदारों ने ‌विभाग को दिवाली तक भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। चकराता वन प्रभाग के मोलटा रेंज, देवघार रेंज, बाबर रेंज, रिखनाड रेंज में लीसा विदोहन कार्य किया जाता है। लीसा वन विभाग का राजस्व आय का प्रमुख स्रोत है। चकराता वन प्रभाग में 2022की लीसा फसल का अभी तक भुगतान चुकता नहीं किया गया। जबकि अन्य टौंस वन प्रभाग, पुरोला, अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट में काफी पहले अन्तिम भुगतान हो चुका है।लीसा ठेकेदारों ने चातरा, त्यूणी, दारागाड में वन क्षेत्राधिकारियों के माध्यम से मिलकर शीघ्र लीसा भुगतान की मांग की। साथ ही ठेकेदार रामानंद शर्मा, कुंवर सिंह, नाग चन्द, अतर सिंह, टीका राम नौटियाल, नरेंद्र नौटियाल, शोभाराम, बिटू, राजेन्द्र नौटियाल, धर्मा नंद, नरेंद्र सिंह, भारत भूषण बिजल्बाण, छछुराम आदि ने एसीएफ को पत्र भेजकर दिवाली से पहले भुगतान की मांग की।साथ ही कहा यदि दिवाली तक भुगतान नहीं हुआ तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। एसीएफ मुकुल कुमार ने बताया मुख्यालय से बजट मांगा गया उम्मीद है दिवाली तक भुगतान कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *