धारचूला में इंजीनियर दिवस मनाया गया
पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में अभियंताओं ने इंजीनियर दिवस मनाया। मौके पर भारत रत्न से सम्मानित देश के प्रथम इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैय्या को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान मिष्ठान वितरित कर देश में उनके किए गए कार्यो को याद किया गया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता गिरिश चंद्र भट्ट, ओम प्रकाश गोस्वामी, कनिष्क अभियंता बीरेंद्र कुमार, प्रदीप पुरी, ज्ञानेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
